KKK 14 में बुरे फंसे Karanveer Sharma रोहित शेट्टी ने बढ़ाया खतरे और एक्शन का डोज, देखिए शो का नया प्रोमो

KKK 14 में बुरे फंसे Karanveer Sharma रोहित शेट्टी ने बढ़ाया खतरे और एक्शन का डोज, देखिए शो का नया प्रोमो
 

टीवी न्यूज़ डेस्क - टीवी का सुपरहिट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 के साथ वापस आ गया है। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही टीवी स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। शो की कास्ट और क्रू रोमानिया से वापस आ गई है। इस सीजन की शूटिंग पूरी होने के बाद शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। शो के फैंस इसके प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं।


इसी बीच मेकर्स ने एक्टर करणवीर मेहरा को दर्शकों से मिलवाया है। लेटेस्ट प्रोमो में करणवीर मेहरा पानी और हवा के बीच खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। करणवीर एक बैल के आकार की चीज पर खुद को बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पानी में गिर जाते हैं। यह देख शो के बाकी खिलाड़ी चौंक जाते हैं। रोहित शेट्टी शो में अपनी जबरदस्त होस्टिंग से इसे और दमदार बना रहे हैं।

कृष्णा श्रॉफ कर रही हैं टीवी डेब्यू
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की बात करें तो अब तक कई बेहतरीन प्रोमो आ चुके हैं। सिंगल कंटेस्टेंट के लुक में हमें टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी नजर आईं। उनके प्रोमो में उनके पिता जैकी श्रॉफ उन्हें शो के सभी स्टंट करने के लिए प्रेरित करते नजर आए।


ये हैं खतरों के खिलाड़ी 14 के कंटेस्टेंट
इस बार बिग बॉस फेम एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया और सुमोना चक्रवर्ती भी शो में कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। सुमोना को हम कपिल शर्मा शो में देख चुके हैं। बाकी खिलाड़ी हैं आसिम रियाज, शालीन भनोट, आशीष मेहरोत्रा, अभिषेक कुमार, नियति फतनानी, अदिति शर्मा, शिल्पा शिंदे और गश्मीर महाजनी।