बर्थडे पर राम चरण ने फैन्स को दिया बड़ा तोहफा, गेम चेंजर का पहला गाना Jaragandi हुआ रिलीज़, आते ही Youtube पर मचाया भौकाल

बर्थडे पर राम चरण ने फैन्स को दिया बड़ा तोहफा, गेम चेंजर का पहला गाना Jaragandi हुआ रिलीज़, आते ही Youtube पर मचाया भौकाल
 

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क -  राम चरण 27 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ सुपरस्टार ने अपने खास दिन की शुरुआत राम चरण, उनकी पत्नी उपासना और बेटी के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन के साथ की। सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा स्टार को जन्मदिन की खूब बधाइयां दे रहे हैं।


अल्लू अर्जुन से लेकर कियारा आडवाणी तक, सितारों ने राम चरण को उनके खास दिन पर शुभकामनाएं दीं। हालांकि, इस बीच 'गेम चेंजर' के मेकर्स ने राम चरण को एक खास सरप्राइज दिया है। बर्थडे पर राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला गाना 'जरगंडी' रिलीज हुआ, जिसने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।


गेम चेंजर का ये गाना सुनकर आप अपने कदम नहीं रोक पाएंगे
राम चरण और कियारा आडवाणी काफी समय से अपनी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में हैं। राम चरण के जन्मदिन पर तेलुगु पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला गाना रिलीज हो गया है। यह गाना तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। 'जरगंडी' गाने में कियारा आडवाणी और राम चरण के डांस मूव्स देखकर आप भी अपनी जगह पर खड़े होकर डांस करने लगेंगे। 'गेम चेंजर' गाने का म्यूजिक बेहद धमाकेदार है. गाने में कियारा आडवाणी और राम चरण के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और गायक दलेर मेहंदी और साहिती चागंती ने इस शानदार गाने को अपनी आवाज दी है।

<a href=https://youtube.com/embed/45vS1-xtnp8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/45vS1-xtnp8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Jaragandi - Lyrical Video | Game Changer | Ram Charan | Kiara Advani | Shankar | Thaman S" width="1128">
जारगंडी गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है

राम चरण और कियारा आडवाणी का नया गाना 'जरगंडी' यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा रहा है। जहां हिंदी में इस गाने को कुछ ही घंटों में 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वहीं तेलुगु में गाने को खूब प्यार मिल रहा है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस कमेंट बॉक्स में राम चरण और कियारा आडवाणी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'गेम चेंजर' 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।