Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal की शादी को लेकर लीक हो गई सबसे बड़ी जानकारी, सभी मेहमानों को फॉलो करना होगा ये नियम

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal की शादी को लेकर लीक हो गई सबसे बड़ी जानकारी, सभी मेहमानों को फॉलो करना होगा ये नियम
 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा शादी करने जा रही हैं, ये खबरें जंगल में आग की तरह फैल रही हैं। काफी समय से सोनाक्षी के एक्टर जहीर इकबाल को डेट करने की खबरें आ रही हैं। कई बार तो उनकी सगाई की भी अफवाहें उड़ चुकी हैं। जब से सोनाक्षी का नाम जहीर इकबाल के साथ जुड़ा है, तभी से फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि ये दोनों कब शादी करेंगे? लेकिन अब लगता है कि लोगों को जल्द ही सोनाक्षी को जहीर इकबाल की दुल्हन बनते देखने का मौका मिलने वाला है।


कब और कहां होगी सोनाक्षी की शादी?

कहा जा रहा है कि इसी महीने एक्ट्रेस अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को नाम देंगी। उनकी शादी की तारीख का भी खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को शादी करके जहीर इकबाल को हमेशा के लिए अपना बना लेंगी। उनकी शादी कहां होगी, इस बारे में भी खास जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि कपल मुंबई में ही शादी कर सकता है और कहीं और नहीं। उनकी शादी का समारोह बस्तियन में हो सकता है।


कैसा होगा शादी का कार्ड?
कैसा होगा उनका शादी का कार्ड? अगर आप ये जानना चाहते हैं तो इसका जवाब भी हमारे पास है। खबरों की मानें तो उनकी शादी का निमंत्रण किसी मैगजीन कवर की तरह दिखेगा। इतना ही नहीं, इस पर ये भी लिखा होगा कि सारी अफवाहें सच हैं। अब ये भी जान लीजिए कि उनके मेहमान कौन-कौन होंगे। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में सिर्फ परिवार, खास दोस्त और कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया जाएगा। ये एक इंटीमेट शादी होगी। साथ ही 'हीरमंडी' की पूरी स्टार कास्ट भी सोनाक्षी और जहीर की शादी का हिस्सा बन सकती है।


मेहमानों के लिए रखा गया खास ड्रेस कोड

अब इस शादी को लेकर एक और खास जानकारी सामने आई है। शादी में मेहमानों को एक खास नियम का भी पालन करना होगा। ये नियम क्या है और इसका क्या संबंध है? आपको बता दें, सोनाक्षी और जहीर इकबाल की कथित शादी में सभी मेहमान एक खास ड्रेस कोड का पालन करेंगे। इस शादी में मेहमानों के लिए शर्त ये है कि वो फॉर्मल ड्रेस पहनें। अभी तक यही जानकारी मिली है। हालांकि अभी तक अभिनेत्री या उनके परिवार ने शादी की खबर की पुष्टि नहीं की है।