Chittorgarh साढ़े तीन हजार महिलाओं की तुलना में चार पुरुषों ने नसबंदी करायी
यह दी जाती है राशि
नसबंदी केस पर महिला लाभार्थी को दो हजार रुपए व प्रसव के सात दिन के भीतर नसबंदी कराने पर तीन हजार रुपए, पुरुष नसंबदी पर तीन हजार रुपए दिए जाते हैं। वहीं लाभार्थियों को नसंबदी के लिए प्रेरित करने वाले प्रेरक को भी अधिकतम चार सौ रुपए दिए जाते है। फैल होने पर मिलता है मुआवजा: नसबंदी कराने के बाद यदि किसी कारणों से नसबंदी असफल हो जाती है तो उसके एवज में क्षतिपूर्ति राशि मिलती है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी कुछ नसंबदी असफल रहने पर क्षतिपूर्ति राशि दी गई।
पांच साल नसबंदी में कितना अंतर
साल पुरुष महिला
2019-20 33 4099
2020-21 22 3771
2021-2022 30 3486
2022-23 17 4213
2023-2024 4 3478
यह सही है नसबंदी कराने में पुरुष असहज महसूस करते है। समझाइश के बाद भी कई बार तैयार नहीं होते है। इसके पीछे कई भ्रांतियां है। हालांकि अब पुरुष भी नसबंदी के लिए आगे आ रहे है। हमने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की नसबंदी से लक्ष्य हासिल कर लिया है।