Dholpur करोड़ों के बजट से बना गौरव पथ अब गोबर पथ में बदल गया

Dholpur करोड़ों के बजट से बना गौरव पथ अब गोबर पथ में बदल गया
 
धौलपुर न्यूज़ डेस्क, धौलपुर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाता एक और मामला सामने आया है। प्रशासन ने करोड़ों रुपए खर्च कर गौरव पथ का निर्माण कराया था। जो रख-रखाव के अभाव में अब गोबर पथ में तब्दील हो चुका है। क्योंकि इस गौरव पथ के दोनों और बड़े-बड़े गोबर के ढेर लगा दिए गए हैं। जिससे उठती दुर्गंध गौरव पथ की सुंदरता पर प्रश्न चिह्न लगाती है। नगर पालिका के उदासीन भरे रवैए के कारण गौरव पथ की वर्तमान हालात यह है कि इस मार्ग से निकालना दुभर हो गया है। मार्ग के दोनों और स्थानीय नागरिकों ने कूड़ा एवं ईंट डाल रखे हैं जिससे मार्ग सिकुड़ता जा रहा है। समय रहते नगर पालिका ने इस पर कार्रवाई नहीं की तो वह दिन दूर नहीं गोरव पथ दल-दल पथ के रूप में जाना जा सकेगा।

शहर के कांसौटीखेड़ा रोड पर सुंदरता को बढ़ाने के लिए करोड़ों के बजट से गौरव पथ का निर्माण करवाया गया था। जिसे सुंदर एवं स्वच्छ बनाने की जिमेदारी नगर पालिका के हाथों में थी, लेकिन करोड़ों खर्च होने के बावजूद भी आज गौरव पथ के दोनों और बड़े-बड़े गोबर एवं कचरे के ढेर लगे हुए हैं जो नगर पालिका की लापरवाही बताते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरव पथ के दोनों ही ओर ग्रामीणों ने घूरा बना लिया है जिसके चलते आसपास के इलाके का कचरा यहीं पर डाला जाता है।

सफाई कर्मी भी डालते हैं शहर की गंदगी

लोगों ने बताया कि न केवल स्थानीय लोग बल्कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी शहर की गंदगी को उक्त गौरव पथ के दोनों और बने कचरे के ढेरो पर डालते हैं। जिससे स्थिति और भी भयाभय होती जा रही है स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका ने कभी भी इन गंदगी के पहाड़ों को साफ करने की कोई भी जहमत नहीं उठाई गई है।

गौरव पथ पर बना नाला भी अवरुद्ध : न केवल कचरे के ढेर बल्कि गौरव पथ की बगल से बनाया गया नाला भी लंबे समय से चौक है। मानसून का समय होने के चलते पानी अवरुद्ध होने के कारण गंदगी और भी अधिक बढ़ गई है। जिससे भयंकर दुर्गंध उठती है। लोगों ने बताया कि नगर पालिका ने उक्त नाले को कभी साफ नहीं किया। जिसके चलते हालात बेहद ही शर्मनाक होते चले जा रहे हैं।