Dungarpur राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को बेणेश्वर धाम आएंगी

Dungarpur राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को बेणेश्वर धाम आएंगी
 

डूंगरपुर न्यूज़ डेस्क, डूंगरपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को बेणेश्वर धाम आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है। वे धाम पर स्थित मंदिरों में दर्शन करेंगी। इसके बाद वे धाम पर आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 घंटा 35 मिनट तक धाम पर रहेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर विशेष हेलिकॉप्टर से बेणेश्वर धाम आएंगी। हेली पेड पर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, हेमंत मीणा, ओटाराम देवासी, सांसद कनकमल कटारा सहित अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरी मंदिर में दर्शन करेंगी। महंत अच्युतानंद महाराज बेणेश्वर धाम के महत्व और आस्था के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेणेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। करीब 3 घंटे 35 मिनट तक बेणेश्वर धाम पर रुकने के बाद वे विशेष हेलिकॉप्टर से उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बेणेश्वर धाम पर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। धाम पर बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।