Alwar मिलिट्री ग्राउंड में दूसरी बार लगी आग, पेड़ जले

Alwar मिलिट्री ग्राउंड में दूसरी बार लगी आग, पेड़ जले
 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास रजवट सेना के ग्राउंड पर 11 दिन में दूसरी बार बुधवार सुबह आग लग गई। आग सूखी लकड़ी और जंगल में लगी। कुछ देर बाद मिलिट्री प्रशासन व नगर निगम की दमकल टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण आग अचानक फैल गई। इस बार आग पहले की जगह से करीब 500 मीटर दूर लगी है। पहले ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ लगी थी। इस बार कला कॉलेज के सामने वाले पुल से थाेड़ी दूर लगी। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने बताया कि जंगल में गर्मी के दिनों में कई बार आग लगती है। प्रशासन भी आग काफी बढ़ने के बाद पहुंचता है। आर्मी का ग्राउंड होने के कारण सेना को भी मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि, आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर टीमों को पहुंचने में समय लग गया।