Jaipur में परिचित ने ही किया युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

Jaipur में परिचित ने ही किया युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल
 

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर में एक युवक ने रिश्ते में लगने वाले भाई पर ही जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी से अवैध संबंध के शक पर झगड़ा कर सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को कांवटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ASI मदनलाल ने बताया कि औरंगाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 21 साल के युवक पर जानलेवा हमला किया गया। वह रोड नंबर-17 पर किराए पर रहकर फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे फैक्ट्री से काम कर घर लौटा था। घर में घुसने के दौरान ही आरोपी रिश्तेदार भाई ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। बचाव करने पर चेहरे के बाएं हिस्से पर कुल्हाड़ी से चोट लगने पर खून निकलने लगा। लहूलुहान होने पर युवक चिल्लाया तो आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए।

यहां देखें आज सुबह की सबसे बड़ी खबरें 
<a href=https://youtube.com/embed/7HUfuv9swRI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/7HUfuv9swRI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लोगों को इकट्ठा होते देखकर हमलावर रिश्तेदार फरार हो गया। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से लहूलुहान हालत में उसे कांवटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हॉस्पिटल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित का कहना है कि आरोपी रिश्तेदार उससे रंजिश रखता है। उसे शक है कि उसकी पत्नी से मेरे अवैध संबंध है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर दर्ज मामले की जांच कर रही है।