Jalore कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण

Jalore कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण
 

जालोर न्यूज़ डेस्क, जालोर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाद्राजून में कार्यरत चिकित्साकर्मियों व 108 एबुलेंस कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। यह कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई कर कचरे को कचरेपात्र में डाल गया। पीएचसी प्रभारी डॉ रोशन लाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। वही गिरते भूजल स्तर में सुधार, शुद्ध पेयजल, जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक पौधा माँ के नाम पूरे राजस्थान में अभियान चल रहा है। इस मौके पर डॉ रोशन लाल, 108 पायलट परमेश्वर शर्मा, एएनएम सोरम, जीएनएम पूरण चौधरी, प्रधान जाट, सफाईकर्मी मुकेश सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

भीनमाल  चाटवाड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ ने पौधारोपण किया। विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार व फूलदार प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए। प्रधानाचार्य भजनलाल विश्नोई ने कहा कि कल कारखानों व औद्योगिक विकास के नाम पर हर साल वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। ऐसे में साल-दर-साल पर्यावरण का क्षरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यही हालात रहे तो आने वाले कुछ ही समय में पृथ्वी पर प्राणी मात्र का जीवन संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे विद्यालय के अलावा अपने घर पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण में अपनी भागीदारी निभाए। हरित पाठशाला प्रभारी सुरेश डारा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके व्यायाता राजुराम विश्नोई सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे।

आहोर क्षेत्र के ऊण गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के जन्मदिन पर ग्रामीणों की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य राजीवसिंह, गोपालसिंह, गुणेशसिंह, जोगराजसिंह व पुखराज समेत कई जने मौजूद रहे। इसी तरह आहोर में गायों को गुड खिलाया गया। इस मौके भाजपा आईटी विभाग संभाग सह संयोजक बिशनसिंह सोलंकी, भाद्राजून मंडल अध्यक्ष शैतानसिंह राजपुरोहित समेत अन्य मौजूद रहे।