Sikar विवाह के नाम पर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sikar विवाह के नाम पर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
 

सीकर न्यूज़ डेस्क, सीकर शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। लोसल थानाधिकारी राकेश मीणा ने बताया कि कार्रवाई सीओ दांतारामगढ़ जाकिर अख्तर के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी नरेश लुहार नेछवा का रहने वाला है।

आरोपी ने लोसल थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया था। इसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी बाद में पीड़िता के घर पहुंचा था और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता को जमीन पर भी घसीटा था और ब्लेड से उसके हाथ पर कट लगा दिए थे।