Sirohi नालियां जाम, पक्की सड़क पर भरा गंदा पानी, क्षेत्रवासी परेशान
शहर की गुदरिया कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि टूटी-फूटी नालियां होने से नाली की सफाई नहीं हो पा रही। जिससे नाली कचरे से अटी पडी है। स्थिति यह है कि नाली का गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड रहा हैं। सबसे अधिक समस्या नवीन आदर्श विद्या मंदिर स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। बच्चे जूते हाथ में लेकर कॉलोनी से बाहर निकलते हैं। वहीं महिलाओं को भी समस्या होती है, उनकी साड़ी गंदे पानी से भीग जाती है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार नगर पालिका में लिखित में शिकायत की है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। कॉलोनीवासी शैतान सिंह खींची ने बताया कि पिछले काफी समय से नालियां जर्जर हालत में है, जिससे नालियों की सफाई ही नहीं होती। ऐसे में नाली चौक हो गई है।
शिवराम राजपुरोहित ने कहा कि यहां पर टूटी-फूटी नालियां है, वे भी नाली गंदगी से भर चुकी है। जिससे नाली का पानी सड़क पर फैला है। लोग इसी से होकर प्रतिदिन आते-जाते हैं। कई बार तो फिसलकर गिर भी जाते हैं। मदन रावल ने कहा कि सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा हुआ है। हमें नाली के गंदे पानी के बीच से जाना पड़ता है। कपड़े खराब हो जाते है। बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी पेशानी होती है।