Jamshedpur अपराधी पूरन चौधरी ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो पुलिस अपराधी के घर की करेगी कुर्की
झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको निवासी मनप्रीत सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे पूरन चौधरी के घर जल्द ही पुलिस कुर्की कर सकती है। सिदगोड़ा पुलिस शनिवार को ढोल नगाड़ों के साथ पूरन के गोलमुरी रामदेव बगान स्थित आवास पहुंची और इश्तेहार चिपकाया। वहीं मौके पर पुलिस ने पूरन के परिजनों को बताया कि अगर पूरन जल्द से जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो पुलिस उसके घर की कुर्की करने के लिए बाध्य होगी।
ये है मामला
बता दे कि 8 जून 2022 की शाम एग्रिको में मनप्रीत सिंह और राहुल एवं गौरव गुप्ता से विवाद हुआ था। विवाद के बाद मनप्रीत ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन उसी रात राहुल और गौरव अपने साथियों के साथ मनप्रीत के घर घुसा और मनप्रीत की मां के सामने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद उसे चाकू से कई बार गोदा। इस मामले में पूरन चौधरी फरार चल रहा था। फरारी के दौरान सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने पूरन चौधरी पर फोन कर रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया था। जमशेदपुर न्यूज़ डेस्क!!!