इस वीकेंड आप भी करें Assam घूमने का प्लान? सिर्फ 10000 रूपए में पूरा हो जाएगा ट्रिप
ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! गर्मी की छुट्टियों में अक्सर लोग घर बैठे-बैठे बोर हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं. अगर आप भी इन छुट्टियों में कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो उसके लिए उत्तर पूर्व भारतीय राज्य असम एक अच्छा विकल्प हो सकता है। असम राज्य अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां का मौसम और हरियाली पर्यटकों का दिल जीत लेती है।
गुवाहाटी शहर असम के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां स्थित कामाख्या देवी मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह एक प्रमुख शक्तिपीठ एवं तांत्रिक उपासना का केन्द्र है। नीलाचल पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर कामाख्या देवी को समर्पित है और यहां हर साल अंबुबाची मेला मनाया जाता है। इस मेले में देश भर से कई लोग भाग लेते हैं।
अगर आप इन छुट्टियों के दौरान वन्य जीवन का अनुभव लेना चाहते हैं तो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह राष्ट्रीय उद्यान नागांव और गोलाघाट जिलों में है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में जाना जाता है। यह पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। यहां विभिन्न प्रकार के वन्य जीवन और पक्षी देखे जा सकते हैं। यहां की जीप सफारी और हाथी सफारी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं।
असम का शिवसागर जिला इस राज्य के इतिहास को दर्शाता है। शिवसागर अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां रंगघर (प्राचीन खेल स्टेडियम), तलातल घर (महल) और शिवडोल (शिव मंदिर) परिवार के साथ घूमने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।