Eid Al Adha पर आप भी अपने दोस्तों के साथ बनाएं भारत की इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग, कम खर्च यादगार बन जाएगा ट्रिप

ईद-उल-अजहा या बकरीद का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. मुस्लिम समाज में इस त्योहार का बेहद खास महत्व.......
 

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! ईद-उल-अजहा या बकरीद का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. मुस्लिम समाज में इस त्योहार का बेहद खास महत्व है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार यह त्योहार कुर्बानी और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार कोलोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाते हैं। लेकिन कई बार अपने घर से दूर रहने वाले लोग ईद पर घर नहीं जा पाते हैं.

अगर आप इस बार घर नहीं जा रहे हैं तो दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है। यहां आपको कई मस्जिदें और दरगाहें मिलेंगी।

आप अपने दोस्तों के साथ हैदराबाद जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां ईद मनाना आपके लिए भी यादगार रहेगा. हैदराबाद को 'नवाबों का शहर' माना जाता है, यह भारत के सबसे शाही शहरों में से एक है।ईद पर आपको जम्मू-कश्मीर में घूमना भी पसंद आएगा. क्योंकि इस त्योहार के दौरान यहां का माहौल और भी खूबसूरत हो जाता है। बाजार में त्योहार की रौनक देखने को मिलेगी. आप यहां 3 से 4 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

पूरे साल पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियां मुस्लिम वोट बैंक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इससे आप समझ सकते हैं कि ईद पर घूमने के लिए यह जगह कितनी अच्छी रहेगी। ईद पर यहां की मस्जिदों में एक अलग ही रौनक होती है. यह भारत के सबसे बड़े मुस्लिम समुदाय वाले स्थानों में से एक है। तो इस खास त्योहार पर आपको यहां आना अच्छा लगेगा।

यह भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहां जाकर आपको किसी विदेशी देश जैसा महसूस होगा। इस जगह पर भारत की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है। तो आपको ईद के मौके पर यहां आना बहुत पसंद आएगा। इस खास त्योहार में आपको हर जगह लोग नए-नए कपड़ों में त्योहार मनाते हुए दिख जाएंगे।