किसी जन्नत से कम नहीं हैं देश की ये जगहें, ताजा हो जाएंगी हनीमून की यादें

अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ फिर से रोमांस जगाना चाहते हैं तो हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहां जाकर आप अपने हनीमून की यादें ताज़ा कर सकते हैं......
 

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ फिर से रोमांस जगाना चाहते हैं तो हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहां जाकर आप अपने हनीमून की यादें ताज़ा कर सकते हैं।

वायनाड: वायनाड की खूबसूरत वादियों में एक-दूसरे को जानना नवविवाहित जोड़े के लिए यादगार हो सकता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और हल्की बारिश आपके हनीमून को यादगार बना सकती है। यहां चारों ओर फैली हरियाली आपके खोए हुए प्यार को फिर से जगाने के लिए काफी है।

गोवा: मानसून में पार्टियों और बारिश की फुहारों के साथ गोवा सबसे अच्छा हनीमून डेस्टिनेशन है। वैसे तो गोवा ऑल टाइम फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन है, लेकिन बारिश में इस जगह की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

महाबलेश्वर: बारिश के मौसम में घूमने के लिए महाबलेश्वर सबसे अच्छी जगह है। मानसून हनीमून के लिए इससे खूबसूरत जगह आपको कहीं नहीं मिलेगी। यहां की हरियाली और झरने आपको दूर नहीं जाने देंगे।

कूर्ग: रोमांस के लिए कर्नाटक के कूर्ग से ज्यादा लुभावनी जगह शायद ही कोई हो। चारों तरफ हरियाली और बहते झरने आपके प्यार के एहसास को और बढ़ा देंगे। इस छोटे से कस्बे में खूबसूरती के कई खजाने छुपे हुए हैं।