सुकून भरी नींद के लिए करें इन मंत्रों का जाप, टेंशन से भी रहेंगे दूर
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोगों को नींद न जाने की समस्या बनी रहती है। कुछ लोग तो चाहकर भी सुकून भरी नींद नहीं ले पाते हैं। जिसके कारण वे आए दिन बीमार रहते हैं। अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
धर्म ग्रंथों और शास्त्रों में कई ऐसे चमत्कारी मंत्रों के बारे में बताया गया है जिसे सोने से पहले बोलने से सुकून भरी नींद आती है और सपने भी अच्छे आते हैं साथ ही तनाव भी खत्म हो जाता है तो आज हम आपको उन्हीं मंत्रों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
जानिए मंत्र और इसके अर्थ—
मंत्र-1
या देवी सर्वभूतेषु निद्रारूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
अर्थ- जो देवी सभी प्राणियों में आराम, नींद के रूप में विराजमान हैं, उनको तीन बार नमस्कार है।
मंत्र-2
अगस्तिर्माधवश्चैव मुचुकुन्दो महाबल:
कपिलो मुनिरास्तीक: पंचैते सुखशायिन:'
अर्थ- जिस तरह ऋषि अगस्त, मुचुकुंद, कपिल मुनि सहित पांच सुख से शयन करते हैं। उसी तरह मुझे भी निद्रा के दौरान शांति का अनुभव हो।
मंत्र-3
रामं स्कन्दं हनूमन्तं वैनतेयं वृकोदरम्
शयने यः स्मरेन्नित्यं दुःस्वप्नस्तस्य नश्यति
अर्थ- सोते समय मनुष्य द्वारा श्रीराम, कार्तिकेय, हनुमान, गरुड एवं भीम का स्मरण करने पर उसके बुरे सपनों का नाश होता है।
मंत्र-4
निद्रां भगवतीं विष्णो:, अतुल तेजस: प्रभो: नमामि:।
अर्थ- मंत्र का जाप गहरी नींद में जाने के लिए किया जाता है।
मंत्र जाप के लाभ—
मान्यताओं के अनुसार जब आप सोने के लिए बिस्तर पर लेटें तो इनमें से कोई भी एक मंत्र का जाप शांत मन से जरूर करें। इन मंत्रों के प्रभाव से दिमाग में शांति का अनुभव होता है और तनाव भी दूर हो जाता है। इस मंत्र के सकारात्मक प्रभाव से सुकून भरी नींद आती है साथ ही बुरे सपने नहीं आते हैं। माना जाता है कि इन मंत्रों का जाप करने के बाद जो नींद आएगी। इससे अगली सुबह आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे और नींद में भी किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।