Holi 2025 होली पर जरूर खरीदें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी, मां लक्ष्मी हमेशा रहेंगी मेहरबान

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन फाल्गुन मास में पड़ने वाला होली का त्योहार बेहद ही खास माना जाता है जो कि बेहद ही खास होता है इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपने खुशियों का इजहार करते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं इस साल होली का त्योहार 14 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है।
होली के मौके पर कुछ चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है क्योंकि वास्तु में इनका विशेष महत्व होता है मान्यता है कि अगर इन चीजों को घर लाया जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन भंडार भरती हैं, तो आज हम आपको बता रहे हैं कि होली पर किन चीजों को घर लाना शुभ होता है तो आइए जानते हैं।
होली पर जरूर लाएं ये चीजें—
वास्तुशास्त्र के अनुसार होली के मौके पर घर में बांस का पौधा जरूर लाना चाहिए। मान्यता है कि जहां बांस का पौधा होता है वहां नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है जिससे परिवार में सुख शांति बनी रहती है। होली के दिन घर के प्रवेश द्वार पर तोरण जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में चारों ओर सकारात्मकता का संचार होता है साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
होली के दिन चांदी का सिक्का घर लाएं और इसकी विधिवत पूजा करें फिर लाल वस्त्र में इसे बांधकर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन वृद्धि होती है। वास्तु अनुसार अगर होली के मौके पर घर में पीतल का कछुआ लाया जाए तो धन भंडार कभी खाली नहीं होता है और सुख समृद्धि बनी रहती है।