Vat Savitri Vrat 2024 पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखती हैं वट सावित्री व्रत, नोट करें दिन तारीख

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई ऐसे व्रत है जो महिलाएं अपने सुहा​ग की मंगलकामना और लंबी आयु के लिए करती है इसी में एक वट सावित्री का व्रत भी है जो कि विवाहित महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत किया जाता है

Vat Savitri Vrat 2024 पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखती हैं वट सावित्री व्रत, नोट करें दिन तारीख

इस साल यह व्रत जून के महीने में किया जाएगा। मान्यता है कि वट सावित्री का व्रत पूजन करने से शादीशुदा जीवन में मधुरता और प्रेम बना रहता है साथ ही अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल वट सावित्री का व्रत पूजन कब किया जाएगा तो आइए जानते हैं। 

Vat Savitri Vrat 2024 पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखती हैं वट सावित्री व्रत, नोट करें दिन तारीख

कब है वट सावित्री व्रत—
हिंदू पंचांग के अनुसार वट सावित्री का व्रत इस साल 6 जून को ​रखा जाएगा। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए दिनभर का उपवास रखकर पूजा पाठ करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो महिलाएं इस दिन व्रत सावित्री का उपवास करती है उन्हें सौभाग्य प्राप्ति का वरदान मिलता है साथ ही संतान प्राप्ति का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

Vat Savitri Vrat 2024 पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखती हैं वट सावित्री व्रत, नोट करें दिन तारीख

आपको बता दें कि वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि वट वृक्ष में त्रिदेवों का वास होता है और इस वृक्ष की पूजा अर्चना करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है साथ ही लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। 