Garuda Purana 24 घंटों के भीतर आत्मा यमलोक से वापस अपने घर क्यों लौटती है? जानें रहस्य

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई प्रमुख ग्रंथ और शास्त्र है जिसमें आज हम गरुण पुराण की चर्चा कर रहे हैं गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य की आत्मा मृत्यु के 24 घंटों के बाद फिर वापस अपने घर यानी पृथ्वी पर लौट आती है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इस रहस्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार यमराज द्वारा आत्मा को ले जाने के बाद 24 घंटे बाद फिर से उसे धरती पर लाया जाता है। पृथ्वी लोक पर आने के बाद यहां यमराज फिर से मृत व्यक्ति का लेखा जोखा देखता है और आत्मा पृथ्वी लोक पर विचरण करती है।
गरुड़ पुराण के अनुसार आत्मा को पृथ्वी पर वापस लाया जाता है जिससे वह अपने परिजनों और प्रियजनों को देख सके। इस समय के दौरान, आत्मा अपने परिवार के आसपास रहती है और जो कुछ भी हो रहा है उसे देखती व सुनती है।
वो अपने होने का एहसास अपने रिश्तेदारों को कराने का प्रयास भी करती रहती है लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो पाती है, मृतक की आत्मा अपने शरीर में प्रवेश करने की कोशिश भी करती है लेकिन यमदूत के पाशा में बंधे होने के कारण वह मृत शरीर में प्रवेश नहीं कर पाती है। सनातन धर्म में किसी के मृत्यु के बाद उसकी तेरहवीं की जाती है यानी 13 दिनों तक वो सारे संस्कार निभाएं जाते हैं जिससे आत्मा आसानी से इस संसार का मोह त्यागकर जा सके।