सिनेमाघरों के बाद अब Pushpa 2 ने OTT पर मचाया गदर, सिर्फ 4 दिन में ही बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड

सिनेमाघरों के बाद अब Pushpa 2 ने OTT पर मचाया गदर, सिर्फ 4 दिन में ही बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड
 
सिनेमाघरों के बाद अब Pushpa 2 ने OTT पर मचाया गदर, सिर्फ 4 दिन में ही बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड

ओटीटी न्यूज़ डेस्क - ओटीटी पर रिलीज होने के महज चार दिन बाद ही अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने यहां भी अपना जादू दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद पुष्पा ने अब ओटीटी पर भी राज करना शुरू कर दिया है। फिल्म पश्चिमी दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है।

सिनेमाघरों के बाद अब Pushpa 2 ने OTT पर मचाया गदर, सिर्फ 4 दिन में ही बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड
ओटीटी पर बनाया ये रिकॉर्ड
'पुष्पा 2' ने ओटीटी पर रिलीज होने के महज चार दिन बाद ही पश्चिमी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म सात देशों में नंबर वन की पोजिशन पर पहुंच गई है। 'पुष्पा 2: द रूल रीलोडेड वर्जन' ने चार दिनों में ग्लोबल नॉन-इंग्लिश कैटेगरी में 5.8 मिलियन व्यूज हासिल करते हुए खुद को दूसरे स्थान पर बनाए रखा है।

सिनेमाघरों के बाद अब Pushpa 2 ने OTT पर मचाया गदर, सिर्फ 4 दिन में ही बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन किया
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। सैकैनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में कुल 1233.8 करोड़ रुपये और वैश्विक स्तर पर 1741.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'पुष्पा 2' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसने साउथ समेत कई भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए और नए रिकॉर्ड बनाए।

सिनेमाघरों के बाद अब Pushpa 2 ने OTT पर मचाया गदर, सिर्फ 4 दिन में ही बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड
'पुष्पा 2' स्टार कास्ट
अल्लू अर्जुन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है, जबकि फहाद फासिल ने नेगेटिव रोल में खतरनाक अभिनय किया है। अन्य कलाकारों में जगपति बाबू, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज, सुनील और अन्य शामिल हैं।