Bigg Boss 9 में नजर आई Priya Malik के घर गूंजी नन्हे-मुन्ने की किलकारियां, शादी के दो साल बाद मां बनी एक्ट्रेस

टीवी न्यूज़ डेस्क - छोटे पर्दे की एक्ट्रेस और रियलिटी शो बिग बॉस 9 की प्रतियोगी प्रिया मलिक ने कुछ महीने पहले अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। अब उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है. जी हां, प्रिया मलिक और उनके पति करण बख्शी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर करके दी है और इसके साथ ही उन्होंने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है. ये खबर सुनने के बाद फैंस बधाई दे रहे हैं.

Bigg Boss 9 में नजर आई Priya Malik के घर गूंजी नन्हे-मुन्ने की किलकारियां, शादी के दो साल बाद मां बनी एक्ट्रेस
प्रिया ने एक बेटे को जन्म दिया

प्रिया मलिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने बेबी बॉय के नाम का भी खुलासा किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल ने खुद को और बच्चे को कार्टून डिजाइन में दिखाया है. उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "हमारी इस दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी जोरावर।" इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स कमेंट सेक्शन में प्रिया और करण को बधाई दे रहे हैं।

Bigg Boss 9 में नजर आई Priya Malik के घर गूंजी नन्हे-मुन्ने की किलकारियां, शादी के दो साल बाद मां बनी एक्ट्रेस
शादी के दो साल बाद मां बनीं
आपको बता दें कि प्रिया और करण की शादी को दो साल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक बार पहले भी मिसकैरेज का शिकार हो चुकी हैं। ऐसे में जब उन्होंने दूसरी बार गर्भधारण किया तो वह काफी डर गई थीं. दरअसल, वह समझ नहीं पा रही थीं कि कब इसे सेलिब्रेट करें और कब खुशखबरी शेयर करें।

2022 में करण से की दूसरी शादी
प्रिया मलिक की पहली शादी भूषण मलिक से हुई थी। हालांकि, 2018 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद प्रिया ने 2019 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बख्शी से सगाई कर ली। फिर 2022 में दोनों ने सिंपल तरीके से शादी कर ली।