Rohit Shetty के शो में खतरों से खेलेंगे बोग बॉस OTT के ये दो जिगरी, भाईजान के शो में तो मचा दिया था बवाल

टीवी न्यूज़ डेस्क - खतरों के खिलाड़ी को लेकर चर्चा जोरों पर बनी हुई है. ये स्टंट बेस्ड रियलिटी शो जल्द ही शुरू होने वाला है. ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल होने वाले प्रतियोगियों पर है। जिसे लेकर एक बार फिर अपडेट आया है। खतरों के खिलाड़ी 14 के शुरू होने से पहले कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जो रोहित शेट्टी के शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा सकते हैं। अब इस लिस्ट में दो और सेलिब्रिटीज का नाम शामिल हो गया है, जिनकी गिनती बेहतरीन एंटरटेनर्स में होती है।

Rohit Shetty के शो में खतरों से खेलेंगे बोग बॉस OTT के ये दो जिगरी, भाईजान के शो में तो मचा दिया था बवाल
बिग बॉस ओटीटी की दो बड़े धुरंधर
बिग बॉस 17 के दौरान ही खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर खबरें आने लगी थीं। रोहित शेट्टी ने शो के फिनाले वीक में एंट्री की थी और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इसके बाद से ही यह आशंका जताई जा रही है कि बिग बॉस 17 का कोई न कोई प्रतियोगी केकेके 14 में शामिल होगा। इस बीच बिग बॉस ओटीटी से भी दो प्रतियोगियों के नाम सामने आए हैं।

Rohit Shetty के शो में खतरों से खेलेंगे बोग बॉस OTT के ये दो जिगरी, भाईजान के शो में तो मचा दिया था बवाल
कौन हैं ये दोनों खिलाड़ी?
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को सलमान खान ने होस्ट किया था। वहीं इस सीजन के विजेता एल्विश यादव रहे, जो इन दिनों सांप के जहर मामले को लेकर खबरों में हैं। इनके अलावा रनरअप अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने भी खूब ध्यान खींचा। Siasat.com की रिपोर्ट के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान को अप्रोच किया गया है।

Rohit Shetty के शो में खतरों से खेलेंगे बोग बॉस OTT के ये दो जिगरी, भाईजान के शो में तो मचा दिया था बवाल
रोहित शेट्टी के शो में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का डोज

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। शो में दोनों की दोस्ती ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हाल ही में मनीषा रानी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में मस्ती करती नजर आईं, जिसकी वह विनर भी रहीं। वहीं, अगर सब कुछ ठीक रहा तो अब खतरों के खिलाड़ी 14 में मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की जोड़ी भी नजर आ सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।