Holi 2024 : होली के रंगों से कोसों दूर भागते है ये सितारे, एक ने तो दादा की मौत के बाद से ही नहीं खेली होली

गॉसिप न्यूज़ डेस्क - होली रंगों का त्योहार है और इसे लेकर उत्साह अलग ही लेवल का होता है। इस त्योहार का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं और इसे बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस त्योहार के रंग लोगों की जिंदगी से लेकर फिल्मी पर्दे तक नजर आते हैं. हमारी फिल्मों में कुछ गाने ऐसे होते हैं जिनके बिना ये त्योहार फीका लगता है. फिल्म इंडस्ट्री में इस फेस्टिवल को काफी महत्व दिया जाता है और इस पर कई हिट सीक्वेंस और गाने भी प्लान किए गए हैं, हालांकि कुछ फिल्मी सितारे ऐसे भी हैं जो इस फेस्टिवल से दूर भागते हैं. आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो होली से दूर भागते हैं। फिल्म में भले ही उन्होंने रंग खेला हो लेकिन असल जिंदगी में वे इस त्योहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा नहीं लेते।

Holi 2024 : होली के रंगों से कोसों दूर भागते है ये सितारे, एक ने तो दादा की मौत के बाद से ही नहीं खेली होली
1- रणबीर कपूर: क्या आप बलम पिचकारी के बिना किसी होली पार्टी की कल्पना कर सकते हैं? जरा सोचिए, इस गाने में रणबीर रंगों से सराबोर होकर कैसी होली खेल रहे होंगे? चलो, लोड मत लो क्योंकि वो होली नहीं खेलते. उन्हें होली ज्यादा पसंद नहीं है और वह होली पार्टियों में जाने से बचते हैं।

Holi 2024 : होली के रंगों से कोसों दूर भागते है ये सितारे, एक ने तो दादा की मौत के बाद से ही नहीं खेली होली
2- टाइगर श्रॉफ: एक के बाद एक एक्शन दिखाने वाले टाइगर श्रॉफ भी होली खेलने से बचते हैं। दरअसल उन्हें केमिकल रंगों से बहुत डर लगता है. इसके अलावा उन्हें पानी की बर्बादी भी पसंद नहीं है।

Holi 2024 : होली के रंगों से कोसों दूर भागते है ये सितारे, एक ने तो दादा की मौत के बाद से ही नहीं खेली होली
3- रणवीर सिंह: ये नाम सुनकर आप हैरान हो गए होंगे लेकिन इन्हें भी होली खेलना पसंद नहीं है. दरअसल, रणवीर सिंह बहुत साफ-सुथरे इंसान हैं और उन्हें लगता है कि एक-दूसरे पर रंग और पानी फेंकना कभी-कभी बहुत गंदा हो जाता है। इसलिए वे घर पर ही रहना पसंद करते हैं

Holi 2024 : होली के रंगों से कोसों दूर भागते है ये सितारे, एक ने तो दादा की मौत के बाद से ही नहीं खेली होली
4- करीना कपूर खान: करीना कपूर ने एक बार बताया था कि उनके दादा राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने होली खेलना बंद कर दिया था। राज कपूर इंडस्ट्री के वो सितारे हैं जिनकी होली पार्टी बहुत मशहूर हुआ करती थी।

Holi 2024 : होली के रंगों से कोसों दूर भागते है ये सितारे, एक ने तो दादा की मौत के बाद से ही नहीं खेली होली
5- कृति सेनन: कृति को होली से कोई खास लगाव नहीं है. पहले वह अपने परिवार के साथ होली खेलती थीं लेकिन अब उन्हें यह त्योहार ज्यादा पसंद नहीं है।

Holi 2024 : होली के रंगों से कोसों दूर भागते है ये सितारे, एक ने तो दादा की मौत के बाद से ही नहीं खेली होली
6- जॉन अब्राहम: कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जॉन को लगता है कि होली पर पानी की बर्बादी होती है और केमिकल वाले रंग हमारी प्रकृति के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसके अलावा साल 2016 में उन्होंने बताया था कि कई पुरुष इस त्योहार का गलत फायदा उठाते हैं, इसलिए वे होली या इससे जुड़े जश्न का हिस्सा नहीं बनते हैं।