TV के इस पॉपुलर शो का पत्ता कटेगा रोहित शेट्टी का शो, जानिए कब शुरू होगा Khatron Ke khiladi 14 ?

TV के इस पॉपुलर शो का पत्ता कटेगा रोहित शेट्टी का शो, जानिए कब शुरू होगा Khatron Ke khiladi 14 ?
 
TV के इस पॉपुलर शो का पत्ता कटेगा रोहित शेट्टी का शो, जानिए कब शुरू होगा Khatron Ke khiladi 14 ?

टीवी न्यूज़ डेस्क - माधुरी दीक्षित का डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' सीजन 4 टीआरपी चार्ट पर धूम मचा रहा है। 'डांस दीवाने' ने सुपरस्टार सिंगर, झलक दिखला जा और मैडनेस मचाएंगे जैसे कई रियलिटी शो को पीछे छोड़ दिया है। सुनील शेट्टी इस शो को माधुरी दीक्षित के साथ जज कर रहे हैं और कॉमेडी क्वीन भारती सिंह 'डांस दीवाने' की होस्ट हैं। यह शो फरवरी 2024 में ऑनएयर हुआ और 2 महीने तक चलेगा। लेकिन इस शो को रिप्लेस करने की तैयारी हो चुकी है। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी का एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' डांस दीवाने को रिप्लेस करेगा।

TV के इस पॉपुलर शो का पत्ता कटेगा रोहित शेट्टी का शो, जानिए कब शुरू होगा Khatron Ke khiladi 14 ?
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 में शामिल होने के लिए प्रतियोगियों का चयन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। जल्द ही रोहित शेट्टी और उनकी टीम 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के लिए जॉर्जिया रवाना होंगे। ये शो जून महीने में ऑन एयर होगा. हालांकि, चैनल की ओर से इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने 'डांस दीवाने' और 'बिग बॉस सीजन 18' के बीच तीन महीने का स्लॉट रोहित शेट्टी के नाम पर रखा है।

बिग बॉस 2023 से नील भट्ट, आयशा खान, जिया शंकर, ईशा मालविया, मनीषा रानी, यूट्यूबर अभिषेक मल्हान रोहित शेट्टी के शो में शामिल हो सकते हैं। इन प्रतियोगियों के अलावा, डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा, विवेक दहिया और 'झलक दिखला जा' के टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम को भी शो में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है। पिछले साल रैपर डिनो जेम्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' की ट्रॉफी जीती थी। शो के टॉप 3 में टीवी एक्टर अर्जित तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा शामिल थे।