सिनेमाघरों में Kill से ज्यादा खून-खराबा और दहशत मचाएंगी ये अपकमिंग फिल्में, जानिए कब कौन सी हो रही रिलीज़

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क -  हाल ही में किल रिलीज हुई है। इसे भारत की सबसे हिंसक फिल्म माना जा रहा है। करण जौहर ने भी इसे भारत की सबसे हिंसक फिल्म बताकर इसका प्रचार किया था। फिल्म देखने के बाद तो ऐसा ही लगता है। एक बार खून-खराबा शुरू हो जाए तो फिर रुकता नहीं है। लेकिन आने वाली कुछ फिल्में इस फिल्म को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। कौन सी हैं ये फिल्में, आइए आपको बताते हैं।

सिनेमाघरों में Kill से ज्यादा खून-खराबा और दहशत मचाएंगी ये अपकमिंग फिल्में, जानिए कब कौन सी हो रही रिलीज़देवरा: पार्ट 1
इस लिस्ट में पहली फिल्म जूनियर एनटीआर की 'देवरा' है। जब इसका टीजर आया था तो उसमें सिर्फ खून ही खून था। बाकी जो सुनने में आ रहा है उसके मुताबिक इस फिल्म में दमदार एक्शन होने वाला है। ये बहुत अच्छी बात होगी। ये फिल्म खून से लथपथ होगी। इसमें जान्हवी कपूर फीमेल लीड हैं। सैफ अली खान मेन विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

सिनेमाघरों में Kill से ज्यादा खून-खराबा और दहशत मचाएंगी ये अपकमिंग फिल्में, जानिए कब कौन सी हो रही रिलीज़
तंगलान
चियान विक्रम की फिल्म 'तंगलान' का कोई जवाब नहीं है। ये फिल्म भी खूब हंगामा मचाने वाली है। इसका ट्रेलर अभी सामने आया है। ट्रेलर देखकर इस फिल्म में हिंसा का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसके सामने 'एनिमल' जैसी फिल्में बच्चों का खेल लगेंगी। यह अंग्रेजों के जमाने की कहानी है। फिल्म की कहानी केजीएफ यानी कोलार गोल्ड फील्ड में सेट है। इसकी रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 है।

सिनेमाघरों में Kill से ज्यादा खून-खराबा और दहशत मचाएंगी ये अपकमिंग फिल्में, जानिए कब कौन सी हो रही रिलीज़
कंगुवा
सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' भी इस लिस्ट में शामिल होने की हकदार है। इसका टीजर आ चुका है। इसमें बॉबी देओल को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह फिल्म भी काफी हिंसक होने वाली है। पूरे देश में इसे लेकर काफी चर्चा है। यह पैन इंडिया फिल्म है। पहले इसे अप्रैल में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट 10 अक्टूबर तय की गई है।

सिनेमाघरों में Kill से ज्यादा खून-खराबा और दहशत मचाएंगी ये अपकमिंग फिल्में, जानिए कब कौन सी हो रही रिलीज़
बेबी जॉन
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' भी काफी खून-खराबे वाली फिल्म हो सकती है। इसका टीजर देखने के बाद ऐसा लगता है। इसे 'जवान' बनाने वाले डायरेक्टर एटली ही बना रहे हैं। यह उनकी एक फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। इसमें वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। इसकी रिलीज डेट 25 दिसंबर है।

सिनेमाघरों में Kill से ज्यादा खून-खराबा और दहशत मचाएंगी ये अपकमिंग फिल्में, जानिए कब कौन सी हो रही रिलीज़
एनिमल पार्क
जब 'एनिमल' आई थी, तो इसकी हिंसा की खूब आलोचना हुई थी। यह अपनी तरह की अनूठी फिल्म थी। 'एनिमल' के क्लाइमेक्स में जिस तरह से रणबीर कपूर को खून से लथपथ दिखाया गया है, उससे पता चलता है कि इसका सीक्वल 'एनिमल पार्क' और भी ज्यादा हिंसक होने वाला है। यह फिल्म हिंसा के सारे पैमाने तोड़ देगी। संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर तहलका मचाएंगे। लेकिन इसमें अभी थोड़ा वक्त लगेगा। पहले संदीप प्रभास के साथ 'स्पिरिट' पर काम करेंगे। रणबीर 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' की शूटिंग भी करेंगे, फिर वे 'एनिमल पार्क' में आएंगे।