Ekta Kapoor की नई Nagin बन जहर उगलने आ रही ये हसीना, सोशल मीडिया पर फैंस को मिला सबसे बड़ा हिंट

टीवी न्यूज़ डेस्क -टीवी क्वीन एकता कपूर का शो 'नागिन' दर्शकों का फेवरेट बन चुका है। अब तक इसके 6 सीजन आ चुके हैं और अब दर्शकों को 'नागिन 7' का इंतजार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एकता अपनी टीम के साथ बैठकर नागिन के 7वें सीजन पर चर्चा करती नजर आई थीं। वीडियो सामने आने के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि ये शो जल्द ही टीवी पर वापसी कर सकता है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार कौन सी एक्ट्रेस नागिन बनकर जहर उगलती नजर आएगी। सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका चाहर चौधरी के नाम की हो रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस को ये हिंट मिल गया है कि प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन 7' के लिए एकता कपूर की नई एक्ट्रेस हो सकती हैं।
#EktaKapoor announce #nagin7
— Tuli Roy (@rongtuli2001) February 4, 2025
and here is a hint from our #PriyankaChaharChoudhary i think she is new nagin pic.twitter.com/Kyw6oxlzS7
एक्ट्रेस ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
'बिग बॉस 16' की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका शीशे के सामने सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। हालांकि फैंस की नजरें एक्ट्रेस के फोन कवर पर टिकी रहीं। दरअसल, प्रियंका के मोबाइल के कवर पर एक सांप बना हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस एकता कपूर की 'नागिन 7' का हिस्सा बनने का हिंट दे रही हैं।
फैंस को मिला बड़ा हिंट
प्रियंका चाहर चौधरी की वायरल तस्वीर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर कर पूछ रहे हैं कि क्या प्रियंका नई नागिन बनने वाली हैं? एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये हिंट है?!!!' दूसरे यूजर ने लिखा, 'नागिन 7 का हिंट।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'एकता कपूर ने नागिन 7 की घोषणा की। प्रियंका चाहर चौधरी ने हिंट दिया, मुझे लगता है कि वो नई नागिन बनने वाली हैं।'
अंकिता चाहर चौधरी का वर्कफ्रंट
प्रियंका चाहर चौधरी की बात करें तो एक्ट्रेस 'उड़ारियां' में नजर आई थीं। इस शो ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया था। इसके बाद वो 'बिग बॉस 16' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। इस शो में प्रियंका टॉप 3 में पहुंची थीं। बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद से ही प्रियंका के अफेयर की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। उनका नाम अंकित गुप्ता के साथ खूब जोड़ा गया। आपको बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता काफी करीबी दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं. ये अलग बात है कि प्रियंका और अंकित ने कभी भी खुलकर एक दूसरे के लिए प्यार को स्वीकार नहीं किया। प्रियंका आखिरी बार वेब सीरीज 'दस जून की रात' में नजर आई थीं. इस शो में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर नजर आए थे। इस शो का प्रीमियर जियो सिनेमा पर हुआ था।