Hug Day 2024 आखिर वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन ही क्यों मनाते हैं हग डे, जाने इसके पीछे का इतिहास

Hug Day 2024 आखिर वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन ही क्यों मनाते हैं हग डे, जाने इसके पीछे का इतिहास
 
Hug Day 2024 आखिर वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन ही क्यों मनाते हैं हग डे, जाने इसके पीछे का इतिहास

वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन आशिकों के लिए खास होता है। प्यार करने वाले 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हर दिन पार्टनर के साथ प्यार भरे दिनों को सेलिब्रेट करते हैं और रिश्ते को अधिक गहरा बनाते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। हग का अर्थ गले मिलने से है। 

हग डे क्यों मनाते हैं? 

वैलेंटाइन सप्ताह का प्यार और रोमांस के दिन है। गले लगाकर लोग बिना शब्दों में कहे किसी से अपने प्यार और देखभाल को जाहिर कर सकते हैं। गले मिलने से सुकून का अहसास होता है। प्यार करने वालों के लिए यह एक सुरक्षित महसूस करने वाला अहसास है। इसी कारण वैलेंटाइन वीक में हग डे का पर्व मनाकर कपल एक दूसरे को अपने इश्क का अहसास कराते हैं। वैसे जादू की झप्पी केवल कपल तक सीमित नहीं, इसका असर हर रिश्ते को प्रभावित करता है। मां और बच्चे का गले लगना, भाई-बहनों या दोस्तों को भी हग करके इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

हार्मोनल असर

कई अध्ययनों के मुताबिक, जो दो लोग एक दूसरे से गले लगते हैं तो शरीर में ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है। यह हार्मोन तनाव को कम करता है और शरीर व मस्तिष्क को रिलैक्स महसूस कराता है। इसलिए प्यार जताने या किसी को परेशानी के वक्त गले लगाने से वह मानसिक शांति को महसूस करता है।

मजबूत मेटाबॉलिज्म

रिसर्च कहता है कि गले लगाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जब दो लोग आपस में गले लगते हैं तो दोनों के सोलर प्लेक्सस चक्र पर दबाव पड़ता है और इससे थाइमस ग्लैंड प्रोत्साहित होता है। यह ग्लैंड ब्लड सेल्स के निर्माण की क्रिया को संतुलित और नियंत्रित करता है। गले लगने से स्वस्थ रह सकते हैं और रोगों से लड़ सकते हैं।

विश्वास बढ़ता है

लगे लगाने से सामने वाला शख्स सुरक्षित महसूस करता है। हग लोगों के मन में विश्वास को मजबूत करता है और इससे आपस के बीच का रिश्ता भी मजबूत होता है।

एनर्जी बढ़ती है

गले लगाने से दो लोगों के बीत एनर्जी का आदान प्रदान होता है और ऊर्जा बढ़ती है। किसी रिश्ते में नयापन लाने के लिए भी हग फायदेमंद है। गले लगने को रिश्तों में इंवेस्टमेंट के तौर पर देखा जाता है। दो लोगों के बीच तालमेल बनाने का भी काम करता है।