Bikaner संभाग के 150 शिक्षकों को मेरिट के आधार पर मिलेगा स्कूल

Bikaner संभाग के 150 शिक्षकों को मेरिट के आधार पर मिलेगा स्कूल
 
Bikaner संभाग के 150 शिक्षकों को मेरिट के आधार पर मिलेगा स्कूल

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर प्रदेश के सरकारी सैकंडरी व सीनियर सैकंडरी स्कूल में सीनियर टीचर्स की भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। बीकानेर संभाग में करीब डेढ़ सौ केंडिडेट्स को नियुक्ति दी जानी है, जिसके लिए बीकानेर में बुधवार को काउंसलिंग होगी। संयुक्त निदेशक ने बताया कि अंग्रेजी विषय में वरिष्ठ अध्यापक के 148 केंडिडेट्स को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इस दौरान टीचर्स की नियुक्ति के लिए जरूरी डॉक्यमेंट्स पूरे कराने के साथ ही अन्य तैयारियां की जाएगी। इस दौरान दिव्यांग केंडिडेट्स को दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र लाना होगा। इसी तरह विधवा, परित्यक्ता और एकल महिला को भी संबंधित प्रमाण पत्र पेश करने होंगे। अगर किसी महिला के पति या किसी पुरुष की पत्नी सरकारी सेवा में है और बीकानेर संभाग के किसी जिले में है तो इसका भी प्रमाण पत्र देना होगा। असाध्य बीमारियों से पीड़ित केंडिडेट्स को भी अपना प्रमाण पत्र देना होगा। इसी आधार पर ऐसे केंडिडेट्स को सुविधजनक स्थान पर पदस्थापन हो सकेगा।

शिक्षा विभाग बुधवार को ही रिक्त पदों की लिस्ट जारी करेगा। सबसे पहले महिलाओं को काउंसलिंग में अवसर दिया जाता है ताकि उन्हें सुविधाजनक स्थान मिल सके। इसमें भी विधवा, परित्यक्ता और शहीद परिवारों की महिलाओं को पदस्थापन मिलेगा। शिक्षा विभाग इसी महीने नियुक्ति आदेश जारी करेगा।