Alwar आग से 4 बीघे का गेहूं जलकर राख, चीखता-चिल्लाता रहा किसान

Alwar आग से 4 बीघे का गेहूं जलकर राख, चीखता-चिल्लाता रहा किसान
 
Alwar आग से 4 बीघे का गेहूं जलकर राख, चीखता-चिल्लाता रहा किसान

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर के निकट चिकानी में एक किसान की 4 बीघा फसल बुधवार रात आग से तबाह हो गई। पकी हुई फसल पूरी जल गई। एक दाना गेहूं का नहीं बचा। बुधवार रात को लगी आग को बुझाने में ग्रामीणों का भी काबू नहीं चला। असल में सूखी फसल काटकर एक जगह एकत्रित की हुई थी। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। किसान राहुल पुत्र सुबेद्दीन का परिवार बिलखता रह गया। रात को जलती फसल के पास गांव के लोग एकत्रित हो गए। लेकिन फसल नहीं बचा सके।

4 बीघा गेहूं की पूरी फसल जल गई। - Dainik Bhaskar

करीब 100 मन गेहूं जल गया

4 बीघा खेत में किसान का करीब 100 मन गेहू जल गया। इस खेती से परिवार के 10 सदस्यों का परिवार आगे बढ़ता। लेकिन अब सब सपने चकनाचूर हो गई। महिलाएं जलती फसल के बगल में ही बिलखती रही। गांव के लोग उनका ढांढ़स बंधाने में लगे रहे। परिवार बोला कि खेती करने में करीब 30 हजार रुपए से अधिक खर्च हो गए। अब पकी फसल घर आने की बारी आई तो आग के हवाले हो गई। यह नजारा देख ग्रामीणों की आंखें भी भर आई।