Chittorgarh बाबा बर्फानी की यात्रा से 77 श्रद्धालुओं का जत्था लौटा

Chittorgarh बाबा बर्फानी की यात्रा से 77 श्रद्धालुओं का जत्था लौटा
 
Chittorgarh बाबा बर्फानी की यात्रा से 77 श्रद्धालुओं का जत्था लौटा

चित्तौरगढ़ न्यूज़ डेस्क, रावतभाटा शिव सेवा मंडल की ओर से 11वीं श्रीभोले बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा पर गए 77 यात्रियों का जत्था बाबा अमरनाथ बर्फानी और माता वैष्णोदेवी के दर्शन कर लौटे हैं। सभी का स्वागत किया गया। शिव सेवा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, पदाधिकारी गिरीशचंद्र रस्तोगी, विजेंद्र त्यागी ने अणुकिरण कॉलोनी स्थित श्रीमुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर सभी यात्रियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा के आयोजनकर्ता सुरेंद्रप्रसाद मिश्रा, सहयोगी दीपक त्रिपाठी ने बताया कि सभी यात्रियों के सहयोग से यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।