Ajmer दोपहर में गिरी बौछारें, मंडराते रहे बादल, उमस से परेशान

Ajmer दोपहर में गिरी बौछारें, मंडराते रहे बादल, उमस से परेशान
 
Ajmer दोपहर में गिरी बौछारें, मंडराते रहे बादल, उमस से परेशान

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर  सुबह से छितराए बादलों ने दोपहर बौछारें तो गिराईं लेकिन झमाझम की आस अधूरी रही। उमस और गर्मी ने परेशान किया। देर शाम तक बादल मंडराए पर बेअसर रहे।अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। अलसुबह से ही आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां मंडराई।दोपहर 2.45 बजे माकड़वाली रोड, वैशाली नगर, पंचशील, आनासागर लिंक रोड, पुष्कर रोड, शास्त्री नगर, लोहागल रोड, पुलिस लाइन, जयपुर रोड सहित विभिन्न इलाकों में हल्की बौछारें गिरी। इसके बाद धूप निकल गई।

शाम को फिर बादलों का जमघट लगा पर झमाझम बरसात नहीं हुई।

जलाशयों में नहीं पर्याप्त पानी : ऊंटड़ा, रामसर, बीर, फूलसागर कायड़, रूपनगढ़, शिवसागर न्यारा, फूलसागर जालिया, राजियावास , गोविंदगढ़, मदन सरोवर धानवा, मूंडोती, पारा प्रथम और पारा द्वितीय, लसाडिय़ा, बसूंदनी, नाहर सागर पीपलाज, लोरडी सागर, नारायण सागर खारी, डेह सागर बड़ली, न्यू बरोल, मान सागर जोताया और अन्य जलाशयों को अभी भी पानी का इंतजार है।