Ajmer स्पीकर देवनानी ने अपने जन्मदिन पर कार्यक्रमों में भाग लिया

Ajmer स्पीकर देवनानी ने अपने जन्मदिन पर कार्यक्रमों में भाग लिया
 
Ajmer स्पीकर देवनानी ने अपने जन्मदिन पर कार्यक्रमों में भाग लिया

अजमेर न्यूज़ डेस्क, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। माकड़वाली रोड स्थित नेत्रहीन सेवा संघ के भवन में नेत्रहीन व्यक्तियों ने केक काटकर देवनानी का जन्मदिन मनाया। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कंबल भी भेंट किया गया। देवनानी ने कोटड़ा स्थित शुभदा स्पेशल वर्ल्ड में केक काटा। तुलसीजी की बेरी स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिक महोत्सव में भाग लिया।

वैशाली नगर स्थित अजयमेरु प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा की। कोटड़ा स्थित कच्ची बस्ती में भोजन वितरण किया। लोहागल स्थित अपना घर आश्रम में वृद्धजन के साथ भोजन किया। परशुराम सर्किल पर ब्राह्मण समाज ने स्वागत किया। मिलिट्री स्कूल चौराहा पर आतिशबाजी की गई। शनिवार को दयानंद बाल सदन में सिंधी संगीत समिति के जितेंद्र रंगवानी, रमेश चेलानी, मनोहर मोटवानी की ओर से ट्रैक सूट बांटे जाएंगे।