Alwar के इस इलाके में दबंगों का आतंक! दलित परिवार के 25 सदस्यों पर किया हमला, 7 लोग घायल 2 की हालत गंभीर

अलवर न्यूज़ डेस्क - रामगढ़ नगरपालिका के गोहा गांव में एक समुदाय विशेष के करीब 25 लोगों ने दलित परिवार पर हमला कर दिया। परिवार खेत में सरसों की कटाई कर रहा था, तभी हमलावरों ने उन पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के सात लोग घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायलों को अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रतन सिंह जाटव की एक आंख में गंभीर चोट आई है। हमले में परिवार की महिलाओं और बच्चों के हाथ भी फ्रैक्चर हो गए हैं। पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आहूजा ने दोषियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
आहूजा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलियावास की घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहुंचे, लेकिन इस दलित परिवार की सुध नहीं ली। विपक्ष के नेता टीकाराम जूली भी वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष वृंदा करात भी इस घटना पर चुप हैं।