Alwar भारतीय सिंधु सभा ने स्वर कोकिला ने दी लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

Alwar भारतीय सिंधु सभा ने स्वर कोकिला ने दी लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
 
Alwar भारतीय सिंधु सभा ने स्वर कोकिला ने दी लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर भारत रत्न सुरों की कोकिला लता मंगेशकर की द्वितीय पुण्यतिथि पर भारतीय सिन्धु सभा खैरथल एवं कल्याण म्यूजिक एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 40 फुटा रोड स्थित एकेडमी में रविवार की रात 8 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान स्वामी लीलाशाह धर्मार्थ ट्रस्ट अध्यक्ष वासदेव दासवानी ने कहा कि लता मंगेशकर जिन्होंने संगीत के पौधे को अपने सुरों से सींचकर वटवृक्ष बनाने वाली सुर की लता हमारे बीच नहीं रही, मगर उनके गीतों की खुशबू आने वाली कई पीढ़ियों में उन्हें जिंदा रखेगी।

इस दौरान मंचासीन मुखी अशोक महलवानी, रूपचंद चंदनानी, राजकुमार मंगलानी, ताराचंद आसवानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एकेडमी के छात्रों ने भी सुर कोकिला लता मंगेशकर के गानों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंच संचालन एकेडमी प्रभारी दीपक लखवानी एवं प्रदेश मंत्री राजकुमार दादवानी ने किया।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी प्रताप कटहरा, अध्यक्ष नत्थूमल रामलानी, सचिव विजय बच्चानी, बाबूलाल गोरवानी, राजकुमार रामानी, राजकुमार लालवानी, मितेश परवाना, भगवानदास दादवानी, हरिराम रामानी, योगेश केवलरामनी, चेतन हिरदयानी, राजकुमार चंदनानी, नारी नरवानी, किशन कुमार तनेजा, विजय कोशलानी सहित भारतीय सिन्धु सभा खैरथल एवं कल्याण म्यूजिक एकेडमी के सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।