Alwar पानी की समस्या को लेकर सड़क पर बैड और सोफे रखकर लगाया जाम

Alwar पानी की समस्या को लेकर सड़क पर बैड और सोफे रखकर लगाया जाम
 
Alwar पानी की समस्या को लेकर सड़क पर बैड और सोफे रखकर लगाया जाम

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर के एरोड्रम रोड पर पानी की समस्या से परेशान लोगों ने जाम लगा दिया। घर में रखे बैड और सोफे लोकर सड़क पर रख दिया। पुरानी लकड़ी पटककर रास्ता रोक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया। महिलाओं ने कहा कि उनके यहां दो महीने से पानी नहीं आ रहा। इस कारण बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

पुराने बेड व सोफे रख कर जाम लगाया। - Dainik Bhaskar

महिला तमन्ना ने कहा कि दो-तीन महीने से पानी नहीं आ रहा। गुरुद्वारे की टंकी में भी पानी नहीं है। हमारे बच्चे भी पानी की समस्या के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे। बिना पानी हम कहां जाएं। बिना पानी के कारण ही रोड जाम करते हैं। महिला रवीना ने कहा कि पानी की समस्या तीन महीने से बनी हुई है। अब तो टंकी में भी पानी नहीं आ रहा। कोई सुनने वाला नहीं है। एक सप्ताह पहले भी जाम लगाया था। तब पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। उसके बावजूद भी पानी नहीं आया है। ऐसे में महिलाओं के सामने ज्यादा समस्या है, वे पानी के लिए दूर-दूर भटकती हैं।