Alwar पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग पहुंचे पूर्व चेयरमैन, लगाई फटकार

Alwar पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग पहुंचे पूर्व चेयरमैन, लगाई फटकार
 
Alwar पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग पहुंचे पूर्व चेयरमैन, लगाई फटकार

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर अलवर नगर निगम की पूर्व सभापति बीना गुप्ता गुरुवार को वार्ड 20 में पानी के संकट को लेकर वार्ड की महिला पुरुषों के साथ जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंची। इसके बाद कलेक्टर ऑफिस गई। वहां कलेक्टर नहीं मिले तो एडीएम को ज्ञापन दिया। पूर्व सभापति ने चेताया कि पानी का समाधान नहीं किया तो बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर के घर का घेराव करेंगी। विरोध में उतरना मजबूरी होगा। पूर्व सभापति बीना गुप्ता ने कहा कि वार्ड 20 में पानी का संकट है। चार महीने से अधिक दिक्कत है। पानी खोलने वाले मनमर्जी करते हैं। जिनकी शिकायत कर चुके हैं। अब एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया है। या तो पानी की समस्या का समाधान कर दें। वरना कलेक्टर के आवास पर जाकर धरने पर बैठेंगी। अभी एडीएम ने आश्वासन दिया है। कांग्रेस के राज में बीना गुप्ता सभापति बनी थी। उसी राज में एसीबी ने ट्रैप किया था। इसके बाद उनको पद से हटाया गया। आगामी 6 साल तक चुनाव लड़ने के आदेश भी जारी हो गए थे।

महिला बोली पानी नहीं तो वोट नहीं

वार्ड की महिलाओं ने कहा कि हमको पानी नहीं मिला तो वोट भी नहीं देंगे। बिना पानी के कुछ कर नहीं पाते हैं। अभी बिल्कुल पानी नहीं आता है। गली-गली में पानी के लिए घूमते हैं। अब अफसर भी नहीं मिलते हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। महिलाओं ने कहा कि 4 महीनों से पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी है। कब तक जनता बर्दाश्त करेगी। गाय वाले मोहल्ले की महिला ने कहा कि दिन में काम पर जाते हैं। शाम को पानी नहीं मिलता तो भटकना पड़ता है। पानी के टैंकर भी समय पर नहीं आते हैं। टैंकर के आने का इंतजार करना पड़ता है। जबकि पानी के बिल भी जमा कराते हैं। विरोध प्रदर्शन करने आई बुजुर्ग महिला ने कहा कि पैर से चला नहीं जाता है। फिर भी रात को 3 बजे पानी लाने जाती हूं। अब बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है। कब तक बर्दाश्त किया जाए।