Alwar खड़ी पिकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या, मामला दर्ज

Alwar खड़ी पिकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या, मामला दर्ज
 
Alwar खड़ी पिकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या, मामला दर्ज

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर कृषि उपज मंडी के पल्लेदार व बिहार के निवासी 28 साल के मजदूर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंदा लगा सुसाइड कर लिया। रात को युवक ने फंदा लगाया। सुबह दूसरे मजदूरों ने देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मृतक बिहार के खगरिया के लहीनअखतुलिया गांव के निवासी हैं।

पिकअप में फंदे पर लटका पल्लेदार युवक। - Dainik Bhaskar

बिहार के खगरिया के रहने वाला 28 साल का मजदूर करीब 8 साल से अलवर कृषि उपजमंडी में काम करता था। वह साढ़े 3 महीने पहले ही बिहार गया था। अब अचानक उसके फंदे पर लटकने की सूचना मिली। एनईबी थानाधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि अमरजीत उर्फ काला पुत्र रामचंद्र ठाकुर बिहार का है। यहां पल्लेदारी का काम करता था। वह फंदे पर लटका मिला है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी। उनके आने पर रिपोर्ट लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मृतक के दो बच्चे भी हैं।