Alwar नगर निगम शहर में कूड़ेदानों की संया में करेगा इजाफा

Alwar नगर निगम शहर में कूड़ेदानों की संया में करेगा इजाफा
 
Alwar नगर निगम शहर में कूड़ेदानों की संया में करेगा इजाफा
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधार के लिए नगर निगम की ओर से प्रयास शुरू हो गए हैं। मोहल्लों व मुय मार्गों पर कूड़ेदान रखने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि 600 से ज्यादा कूड़ेदान पूरे शहर में रखे जा सकते हैं। इसके अलावा डोर-टू-डोर कचरा संग्रह व्यवस्था में भी और सुधार की तैयारी चल रही है। शहर में करीब एक साल पहले प्रमुख मार्गों पर कचरा दान नहीं थे। स्वच्छता रैंकिंग से पहले करीब 200 कचरा दान प्रमुख मार्गों पर रखवाए गए। इसका असर ये हुआ कि 90 नंबर नगर निगम को मिले। इन अंकों में और सुधार हो। इसके लिए कचरादान बढ़ाने की तैयारी है। वार्डों में कचरा दान पर्याप्त नहीं होने के चलते लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं। शहर के रेलवे स्टेशन से लेकर काली मोरी, आरआर सर्किल से नंगली सर्किल, काशी राम चौराहे, मनु मार्ग, पुराने कलक्ट्रेट भवन, गौरव पथ, रेलवे स्टेशन से बिजलीघर मार्ग, अग्रसेन चौक, 60 फीट मार्ग पर कचरादान गिनती के हैं।

ठेले वालों ने कचरा बाहर फेंका तो होगी कार्रवाई : शहर में जगह-जगह चाट के ठेले लगे हुए हैं। यह पत्तल, ढोने आदि इकट्ठा करके कूड़ेदान के बाहर या आसपास फेंक रहे हैं। नगर निगम इसकी निगरानी करके इन पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। शहर में जगह-जगह लगे कैमरों की मदद भी निगम ले सकता है। इसके जरिए कचरा फैलाने वालों का चालान भी हो सकता है।