Dausa जिले के रामगढ़ जोशी स्कूल में अमृता हाट मेले का आयोजन

Dausa जिले के रामगढ़ जोशी स्कूल में अमृता हाट मेले का आयोजन
 
Dausa जिले के रामगढ़ जोशी स्कूल में अमृता हाट मेले का आयोजन

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित अमृता हाट का उद्धघाटन गुरूवार शाम को कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया। इस दौरान कलेक्टर ने अमृता हाट में लगी विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया एवं स्वयं सहायता समूह व एकल उद्यमी महिलाओं से उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली।

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक युगल किशोर मीना ने बताया कि मेला 8 से 12 फरवरी तक सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगाया जाएगा। अमृता हाट में विभिन्न जिलों से आई महिला स्वयं सहायता समूह व एकल उद्यमी महिलाओं द्वारा उत्पादों का विपणन किया जाएगा।

अमृता हाट में महिला स्वयं सहायता समूह तथा उद्यमी महिलाओं को निःशुल्क स्टॉल का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।