Banswara भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले

Banswara भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले
 
Banswara भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, 100 साल से चली आ रही परंपरा के अनुसार रविवार को शहर में नेमा समाज की ओर से भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा िनकाली। इसमें भगवान जगन्नाथजी के रथ को खींचने के िलए श्रद्धालुओं की होड़ मच गई। रथयात्रा शाम 5 बजे गणपति चौक से प्रारंभ होकर आजाद चौक, सदर बाजार, पीपली चौक, पैलेस रोड, महालक्ष्मी चौक होती हुई वापस जगदीश मंदिर पहुंची।

पीपली चौक पर श्रद्धालुओं ने गरबे किए। अंत में आरती की गई। रथ को फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया। रथ में भगवान श्रीकृष्ण, बड़े भाई बलराम और माता सुभद्राजी की प्रतिमाएं विराजित की। शोभायात्रा में राधा वल्लभ भजन मंडली के सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।