Barmer कमजोर मानसून के कारण बारिश में देरी, बादल छाए

Barmer कमजोर मानसून के कारण बारिश में देरी, बादल छाए
 
Barmer कमजोर मानसून के कारण बारिश में देरी, बादल छाए

बाड़मेर न्यूज़ डेस्क, मानसून की कमजोर शुरुआत के चलते शहर सहित पूरे जिले में बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। सीमावर्ती जिले को छोड़कर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश के बाद किसानों ने बुवाई शुरू कर दी है। ऐसे में मानसून की शुरुआत के साथ हुई बूंदाबांदी के बाद किसान फिर से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश नहीं होने से भीषण गर्मी व उमस से जनजीवन बेहाल हो गया है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कई बार मौसम सुहाना होने से बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन दिनभर बादलों के साथ उमस सताती रही। गर्मी से बचाव के लिए लोग कूलर व एसी के सामने बैठकर राहत लेते नजर आए।

रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने व मौसम में उमस के चलते लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी। दोपहर में अचानक काले बादलों ने बारिश की उम्मीद बढ़ा दी, लेकिन थोड़ी ही देर में बादल छंट जाने से आमजन निराश हो गए। इधर, बादल छाए रहने के बावजूद उमस कम नहीं हुई। लोग गर्मी व उमस से बेहाल नजर आए। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी गर्मी और उमस का प्रकोप बरकरार रहने की उम्मीद है। अगले दो दिन बूंदाबांदी या तेज बारिश होने की उम्मीद है।