Sikar मंडल जोन-3 में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने लगाए पौधे

Sikar मंडल जोन-3 में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने लगाए पौधे
 
Sikar मंडल जोन-3 में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने लगाए पौधे

सीकर न्यूज़ डेस्क, भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर मंडल जोन-3 ने रविवार को बूढ़ा बालाजी धाम मंदिर के पास पौधारोपण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमेधानंद ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि ओबीसी मोर्चा की ओर से पूरे जिले में मंडल स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे।

इनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की गई है। भाजपा नेता राजकुमार मितावा ने बताया कि इस दौरान पूर्व पार्षद प्रभुलाल सैनी, मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, संजय सैनी, डॉ. बीएल रणवा, पूर्व जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी, अशोक नायक, मातादीन शर्मा, मंगलचंद कुमावत, आलोक, विनोद सैनी, सुनील भारद्वाज, दशरथ सिंह, राकेश यादव, मातूराम, ईश्वर सिंह, बनवारी लाल रागेरा, बनवारी लाल चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।