Bikaner राजपासा एक्ट में दानाराम सियाग गिरफ्तार, हत्या का आरोप

Bikaner राजपासा एक्ट में दानाराम सियाग गिरफ्तार, हत्या का आरोप
 
Bikaner राजपासा एक्ट में दानाराम सियाग गिरफ्तार, हत्या का आरोप

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर पुलिस ने राजपासा एक्ट के तहत दानाराम सियाग को गिरफ्तार करके जेल पहुंचा दिया है। राजापासा में गिरफ्तारी का इस साल में ये पहला मामला है। गिरफ्तार दानाराम सियाग का संबंध राजू ठेहट और मूसेवाला मर्डर के आरोपियों से रहा है।

यहां देखें आज सुबह की सबसे बड़ी खबरें 

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि दानाराम सियाग पर लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व फिरौती मांगने जैसे तेरह मामले दर्ज है। ऐसे में उस पर राजपासा एक्ट लगाया गया है। इसी के तहत गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में उसकी दोस्ती राजू ठेहट और मूसेवाला मर्डर केस के आरोपियों के साथ रही है। राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 2006 यानी राजपासा के तहत सियाग की गिरफ्तारी की गई है। उस पर बीकानेर के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज है। अधिकांश मामलों की छानबीन चल रही है। लूणकरनसर में उसके खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा कालू में हत्या का प्रयास, झुंझुनूं के कोतवाली में मारपीट, जयपुर पश्चिम में आर्म्स एक्ट, गंगाशहर में आर्म्स एक्ट, बीछवाल में आर्म्स एक्ट, हरियाणा में आर्म्स एक्ट का मामला है। दानाराम पर बीकानेर आईजी ने पचास हजार रुपए और पुलिस एसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। अब ये पुरस्कार बीकानेर पुलिस को मिलेगा।