Kota बजरंग नगर दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा के सभी नौ रूपों के एक साथ दर्शन

Kota बजरंग नगर दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा के सभी नौ रूपों के एक साथ दर्शन
 
Kota बजरंग नगर दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा के सभी नौ रूपों के एक साथ दर्शन

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा 6 जुलाई से गुप्त नवरात्र शुरू हुए। ये गुप्त नवरात्र दस दिन के हैं, क्योंकि तृतीया तिथि दो दिन हैं। तृतीया पर चंद्रघंटा माता की पूजा दो दिन की गई। सोमवार और मंगलवार को तृतीया तिथि मानते हुए मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा -अर्चना की गई। पुराणों के अनुसार मां दुर्गा के तीन स्वरूप रजो, सतो व तमो गुण के रूप में पूजा की जाती है। हाड़ौती में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के एक साथ दर्शन कोटा के बजरंग नगर स्थित मां नवदुर्गा मंदिर में होते हैं। मंदिर में गुप्त नवरात्रि में हर दिन मां के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जा रही है।

मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि बजरंगनगर स्थित मां नवदुर्गा मंदिर पूरे हाड़ौती में एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां मां के नौ स्वरूपों के दर्शन होते हैं। मंदिर में मां दुर्गा के तीन स्वरूप रजो, सतो व तमो गुण के रूप में पूजा की जाती है। रजो गुण में महालक्ष्मी के तीन स्वरूप में मां कुष्मांडा, मां स्कंद माता, मां कात्यायनी, सतो गुण में सरस्वती मां के तीन स्वरूप मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, और मां चंद्रघंटा एवं साथ में तमो गुण में मां महाकाली के तीन स्वरूप मां कालरात्रि, मां महागौरी, और मां सिद्धि दात्री की पूजा अर्चना की जाती है।