Dausa भाजपा कार्यकर्ताओं व खंडेलवाल एम्प्लाइज क्लब ने किया पौधारोपण

Dausa भाजपा कार्यकर्ताओं व खंडेलवाल एम्प्लाइज क्लब ने किया पौधारोपण
 
Dausa भाजपा कार्यकर्ताओं व खंडेलवाल एम्प्लाइज क्लब ने किया पौधारोपण

दौसा न्यूज़ डेस्क, भाजपा कार्यकर्ताओं व खंडेलवाल कर्मचारी क्लब की और से शहर में अलग - अलग जगह पौधरोपण किया गया।

खंडेलवाल कर्मचारी क्लब की ओर से जलदाय विभाग कार्यालय में पौधरोपण किया गया। यहां पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष कैलाश ठाकुरिया ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाना हमारे कल के अस्तित्व के लिए जरुरी है। यह प्रकृति पर हमारा एहसान नहीं है। लेकिन पौधे लगाना ही हमारे कर्तव्य की इतिश्री नहीं है। इनकी सांर संभाल करना भी जरुरी है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक गोपाल खंडेलवाल, पवन तांबी, कोषाध्यक्ष् रघु अटोलिया, मंत्री डॉ मुकेश गुप्तराज, राजेंद्र काठ सहित अन्य मौजूद रहे । इसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी पौधरोपण किया गया। शक्ति केंद्र बूथ पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष मनोज टोडवाल, जिला मंत्री डॉ सोमेश विजय, संयोजक नरसिंह सैनी, महामंत्री मक्खन गुर्जर, सुशील खंडेलवाल,प्रभुदयाल गुप्ता, गौरीशंकर सैनी, नीरज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।