Dausa मेहंदीपुर बालाजी महंत को ग्लोबल स्पिरिचुअल लीडर अवार्ड से सम्मानित किया

Dausa मेहंदीपुर बालाजी महंत को ग्लोबल स्पिरिचुअल लीडर अवार्ड से सम्मानित किया
 
Dausa मेहंदीपुर बालाजी महंत को ग्लोबल स्पिरिचुअल लीडर अवार्ड से सम्मानित किया

दौसा न्यूज़ डेस्क, इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से दुबई में विश्व शांति एवं आध्यात्म संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मेहंदीपुर बालाजी धाम के मुख्य पुजारी महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज को आध्यात्मिक गुरु अलंकरण प्रदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक टैक्सेशन सोसायटी के चेयरमैन नवीन शर्मा ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे समाज कल्याण कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत डॉ. नरेशपुरी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम भारत की सोच का आधार है।

ऐसे में उनका उद्देश्य बालाजी महाराज की चमत्कारी शक्तियों से विश्व के लोगों को लाभान्वित करना है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से हनुमानजी महाराज का चरित्र पढ़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम में दुबई के शेख मिर्जा अल सईघ ने कहा कि दुबई में रहने वाले सभी भारतीय हमारे भाई हैं, जिनकी बदौलत आज दुबई का विकास हुआ है। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

इस दौरान संस्कृति युवा संस्था के सुरेश मिश्रा समेत कई बुद्धिजीवी मौजूद रहे। इससे पहले फ्रांस की राजधानी पेरिस में जयपुर की संस्कृति युवा संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महंत ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया था और प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया था। एक साल पहले लंदन में जयपुर की संस्कृति युवा संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महंत को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था।