Dholpur उमस और धूप के डबल डोज से शहरवासी हुए पसीना-पसीना

Dholpur उमस और धूप के डबल डोज से शहरवासी हुए पसीना-पसीना
 
Dholpur उमस और धूप के डबल डोज से शहरवासी हुए पसीना-पसीना

धौलपुर न्यूज़ डेस्क, धौलपुर लगातार हो रही बारिश पर आखिर बे्रक लग गया। पिछले तीन दिन से शहर में बारिश नहीं हुई। जिस कारण उमस का ग्राफ बढ़ गया। और लोग पसीना-पसीना हो गए। बढ़ती उमस में धूप ने घी का काम किया। जिससे लोगों को डबल चुभन सहनी पड़ी। सुबह से निकली धूप के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी गई। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान भी बढकऱ 29.9 पर पहुंच गया।

मंगलवार की तरह बुधवार सुबह भी तीखी उमस और धूप ने शहरवासियों का स्वागत किया। सुबह से मौसम साफ होने की वजह से धूप खिली रही। जिस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ा। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया वैसे-वैसे गर्मी और उमस ने भी लोगों का हाल बेहाल कर दिया। उमस से बचने के लिए लोग पंखे और कूलर में बैठे रहे। लेकिन उमस का ग्राफ इतना ज्यादा है कि पंखे ओर कूलर भी उमस को रोक पाने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। अब जैसे-जैसे मौसम साफ होगा उमस भी वैसे-वैसे बढ़ती जाएगी। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 12 जुलाई से फिर बारिश के आसार हैं।