Dungarpur कभी धूप, कभी छांव, उमस से बेहाल लोग

Dungarpur कभी धूप, कभी छांव, उमस से बेहाल लोग
 
Dungarpur कभी धूप, कभी छांव, उमस से बेहाल लोग

डूंगरपुर न्यूज़ डेस्क, शहर सहित जिले भर में तेज गर्मी का दौर बरकरार है। लोग गर्मी से हाय तौबा-हाय तौबा कर रहे हैं। दिन शुरू होने के साथ ही शुरू माथे पर पसीने की धार बहनी शुरू हो रही है और दोपहर आते-आते लोग चुभती और जलती गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। रविवार को भी सूर्य की तपन ने लोगों को झूलसा ही दिया। दोपहर में अपने गंतव्य को जाने वाले लोगों को लू के थपेड़ों का अहसास हुआ। हालांकि, दोपहर बाद कभी धूप और कभी छांव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, उमस का दौर बना रहा। इससे लोगों को चिपचिपाहट हुई। घरों में कूलर और पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे रहे हैं।

चली धूल भरी हवाएं

शनिवार रात्रि को तेज हवाएं चली। ठण्डी हवाएं चलने से एकबारगी ऐसा लगा कि बारिश होगी। पर, देर रात्रि तक मौसम ठण्डा बना रहा। लेकिन, बारिश नहीं हुई। तेज हवाएं चलने से पेड़ की कमजोर शाखाएं गिर गई। वहीं, घरों में धूल की मोटी चादर जम गई।

बनकोड़ा में बारिश

बनकोड़ा. कस्बे में दिनभर उमस से परेशान लोगों को शाम को हल्की बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली। हल्की बारिश से सड़कें भीग गई। बादलों की गड़गड़ाहट लगातार चलती रही। बारिश बंद होने के बाद फिर से उमस शुरू हो गई। इससे पूर्व शाम को तेज हवाएं चलने लगी। शनिवार को भी देर सायं तक ठंडी हवाएं चलती रही और रात को बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली चमकती रही।