Jalore संगठन को सक्रिय बनाने के प्रयास, 13 को जुटेंगे पदाधिकारी

Jalore संगठन को सक्रिय बनाने के प्रयास, 13 को जुटेंगे पदाधिकारी
 
Jalore संगठन को सक्रिय बनाने के प्रयास, 13 को जुटेंगे पदाधिकारी

जालोर न्यूज़ डेस्क, जालोर  लोकसभा चुनाव के बाद अब केन्द्रीय नेतृत्व की नजर संगठन पर है। संगठन को चुस्त-दुरुस्त और सक्रिय बनाने की मंशा से 13 जुलाई को जयपुर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसमें मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के नेता पार्टी की आगे की रणनीति पर मोहर लगाएंगे। इसमें प्रदेशभर से करीब 10 हजार पदाधिकारी शामिल होंगे। जालोर से 245 व पाली जिले से करीब 300 पार्टी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की यह बड़ी बैठक हैं। इसमें भविष्य के रोडमैप पर मंथन होगा। प्रदेश में अगले महीनों में होने वाले विधानसभा उप चुनावों, करीब छह माह बादे होने वाले नगर पालिका और पंचायतराज चुनावों को लेकर भी पार्टी की रणनीति पर विचार किया जा सकता है। पार्टी नेताओं को टास्क दिया जाएगा।

300 पदाधिकारी आमंत्रित, फेरबदल से पहले पुरानी टीम को मौका

पार्टी में प्रदेश स्तर से लेकर नीचे तक फेरबदल की भी तैयारियां है। कई जिलोें में अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को बदलना भी है। इस बदलाव से पहले पुरानी टीम को बैठक में विचार विमर्श के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें सांसद, विधायक, प्रदेश प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, प्रधान और उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मोर्चो ं के अध्यक्ष और महामंत्री और विधानसभा संयोजक शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक की तैयारियां की जा रही है।