Jaipur में घर के अंदर लगी आग में झुलसा बुजुर्ग, मौत
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर के मालवीय नगर सेक्टर 11 में आज दोपहर करीब साढ़े 4 बजे एक व्यक्ति खुद के घर में झुलसा हुआ मिला। गैस से आग निकलती हुई मिली। इस पर लोगों ने दमकल को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस ने आग पर कंट्रोल किया। बुजुर्ग को 108 की सहायता से एसएमएस के बर्न वॉर्ड में भर्ती कराया गया है।जवाहर सर्किल सीआई विनोद ने बताया- लादूराम धोबी घर के चौक में जला हुआ मिला है। वो जलने के कारण चीख रहा था। जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। दमकल की सहायता से आग को कंट्रोल किया। झुलसा हुआ लादूराम का उपचार चल रहा है। जो 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसा हैं।
गैस में आग लगने से झुलसा
घटना के दौरान लादूराम घर पर अकेला था। पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची उसके बाद लादूराम का परिवार भीड़ से निकलकर सामने आया। दमकल कर्मियों ने बताया- आग सिलेंडर के नोजल पर लगी हुई मिली थी। इसे बाद में बुझाया गया। मौके पर मिले हालात को देख कर लग रहा है कि लादूराम ने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई होगी। सिलेंडर का रेग्युलेटर से जुड़ा पाइप ढीला होगा। इससे आग पकड़ ली। उसी आग की चपेट में आने से लादूराम झुलस गया होगा। पूरे कपड़े जल गए। बाद में लोगो ने उस के शरीर पर चादर डाली। मामले की जांच हादसा और साजिश दोनों के एंगल से की जा रही है।